गुजरात: बावला-अहमदाबाद रोड पर चॉकलेट प्लांट में भीषण आग, एक की मौत…

गुजरात में बावला-अहमदाबाद रोड पर स्थित लीमैक कंपनी के प्लांट में एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आग प्लांट की तीसरी मंजिल पर लगी, जहां चॉकलेट का उत्पादन किया जाता है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही सानंद, बावला और अहमदाबाद से दमकल विभाग की कई टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और लगातार पानी की बौछारें करने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है, लेकिन एहतियात के तौर पर फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि आग दोबारा न भड़के। पुलिस और प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *