न चार्ज हो रही, न ट्रैकिंग कर रही… हज यात्रियों को 7 हजार रुपये में दी गई GPS घड़ियां निकली खराब…

भारत के हज तीर्थयात्रियों के लिए अप्रैल महीने के आखिर में हर तीर्थयात्री के हवाई किराए में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी का एलान किया गया था। लेकिन इसी बीच एक खबर सामने आई है कि हज यात्रा पर जाने वाले हर यात्री को 7 हजार रुपये की एक स्मार्टवॉच दी जा रही है।

यह स्मार्टवॉच 1.2 लाख तीर्थयात्रियों में से हर एक के लिए साथ रखना जरूरी कर दिया गया। इस स्मार्टवॉच को लेकर दावा किया कि ये सुरक्षा की दृष्टि से दी गई है।

7000 रुपये की स्मार्टवॉच खराब?

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस स्मार्टवॉच को Sekyo Innovations से खरीदा है। हज यात्रा पर जाने वाले हर यात्री को ये स्मार्टवॉच दी गई है।

हज यात्रा पर अब तक जो तीर्थयात्री रवाना हो चुके हैं, उनका कहना है कि यह डिवाइस चालू नहीं हो रहा है, चार्ज भी नहीं हो रहा है और किसी को ट्रैक भी नहीं कर पा रहा है।

हज कमेटी ऑफ इंडिया का यह फैसला तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर केंद्रित था, लेकिन इसने इसकी कीमत, इसे लागू करने के तरीके और इसकी जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हर तीर्थयात्री ने इस डिवाइस के लिए सात हजार रुपये चुकाए हैं, जो उनके हज डिपॉजिट से काटे गए हैं। यह स्टैंडर्ड हज पैकेज के सात मुख्य खर्चों में से एक है, जिसमें खाना, रहने की जगह और आने-जाने का खर्च शामिल है।

दिल्ली राज्य हज कमेटी के सदस्यों के मुताबिक, यह स्मार्टवॉच उस हज किट में शामिल है जो तीर्थयात्रियों को रवाना होने से पहले दी जा रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कमेटी के एक सदस्य ने बताया, ‘हर साल कुछ बदलाव किए जाते हैं। रवाना होने वाली किट में आम तौर पर पासपोर्ट स्टिकर, सामान के टैग, बोर्डिंग पास, ID कार्ड होते हैं और अब पहली बार एक GPS-वाली घड़ी भी शामिल की गई है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *