Gold Silver Price Today: आज सुबह से ही सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। सुबह 10 बजे के आसपास सोने में 2208 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। वहीं चांदी में 6000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में आज सोने-चांदी का भाव क्या चल रहा है?
Gold Price Today: कितना महंगा हुआ सोना?
सुबह 10.30 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,941 रुपये चल रही है। इसमें 2188 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,51,653 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,52,182 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
Silver Price Today: कितनी बढ़ी चांदी की कीमत?
सुबह 10.30 बजे 1 किलो चांदी का दाम 2,51,151 रुपये चल रहा है। इसमें 6835 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,49,316 रुपये प्रति किलो का लो और 2,52,000 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।