सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में सोने की खदान धंसी, 100 से ज्यादा लोगों की मौत; कई अब भी मलबे में फंसे…

सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक के पश्चिमी भाग में एक सोने की खदान ढहने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। राहत कार्यों में शामिल रेड क्रास के एक वॉलंटियर और एक स्थानीय अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कैमरून की सीमा के पास नाना-माम्बरे इलाके के जाम्बोये गांव में मंगलवार सुबह पारंपरिक सोने की खदान ढह गई। राहत कार्यों में शामिल स्थानीय रेड क्रॉस वॉलंटियर गेरवाइस गानागोरोह ने बताया कि अब तक 100 से अधिक शव निकाले जा चुके हैं, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

जाम्बोये यूथ काउंसिल के सदस्य बर्ट्रेंड बे यांग्यू ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग अभी भी लापता हैं एवं कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हैं। यांग्यू ने कहा, उनका जिंदा बच पाना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *