चैत्र नवरात्र 2026: कन्या पूजन में दें ये उपहार, देवी मां होंगी प्रसन्न…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2026) की पावन अवधि 19 मार्च से शुरू हो चुकी है।

इस दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार नवरात्र की अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन करते हैं।

इस दौरान कन्याओं को कुछ धन या उपहार देकर विदा किया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कन्याओं को क्या उपहार देना शुभ होगा।

मिलेगा माता रानी का आशीर्वाद

माता की पूजा में शृंगार विशेष रूप से चढ़ाना जाता है। कन्याओं को भी माता रानी का ही स्वरूप माना जाता है। ऐसे में आप कन्या पूजन के दौरान घर आई कन्याओं को उपहार के रूप में वस्त्र रंग के कपड़े, लाल चुनरी, चूड़ियां, बिंदी, मेंहदी या क्लिप आदि दे सकते हैं। जिससे आपको देवी मां का भी आशीर्वाद मिलता है।

शुभ माने जाते हैं ये उपहार

आप कन्याओं को शिक्षा से संबंधित सामग्री जैसे किताबें, पेन-पेंसिल, कॉपियां, ड्राइंग बुक्स, कलर सेट आदि भी दे सकते हैं, जो बच्चों के लिए उपयोगी तो है ही, साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी इस तरह का उपहार देना शुभ भी माना जाता है। इसके साथ ही आप कन्याओं को धार्मिक पुस्तकें भी भेंट के रूप में दे सकते हैं।

दे सकते हैं ये उपयोगी चीजें

आप कन्या पूजन में छोटी-छोटी कन्याओं को लंच बॉक्स, पानी की बोतल, गुल्लक या फिर स्कूल बैग जैसी चीजें भी दे सकते हैं, जो उनके बहुत काम आएंगी। इसके साथ ही कन्याओं को खुश करने के लिए खिलौने, गुड़िया, खेल के सामान या चॉकलेट आदि भी दी जा सकती है। कन्याओं के प्रसन्न होने का अर्थ है कि माता रानी भी आपसे प्रसन्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *