अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच आज युद्ध का 15वां दिन है। मिडिल ईस्ट में जारी ये संघर्ष 14 दिनों की तबाही के बाद भी थमता नहीं दिख रहा है, जिसके चलते वैश्विक बाजार की सबसे बड़ी समस्या ऊर्जा संकट है।
विश्व में बढ़ते ऊर्जा संकट का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, कोलकाता और उत्तर समेत कई राज्यों में लोग गैस सिलिंडर खरीदने के लिए लाइनों में लगे हैं।
LPG सिलिंडर की क्या है कीमत?
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में ही नहीं पूरी दुनिया में अफरा-तफरी मची हुई है। भारत में भी लोगों को गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने का डर सता रहा है। आइए जानते हैं कि आज शनिवार, 14 मार्च को आपके शहर में गैस सिलिंडर के दाम क्या हैं।
14.2 KG घरेलू LPG सिलिंडर – आज की कीमतें
| शहर का नाम | मूल्य आज (₹) |
|---|---|
| नई दिल्ली | 913.00 |
| मुंबई | 912.50 |
| गुरुग्राम | 921.50 |
| बेंगलुरु | 915.50 |
| चंडीगढ़ | 862.50 |
| जयपुर | 916.50 |
| पटना | 1,002.50 |
| कोलकाता | 939.00 |
| चेन्नई | 928.50 |
| नोएडा | 910.50 |
| भुवनेश्वर | 939.00 |
| हैदराबाद | 965.00 |
| लखनऊ | 950.50 |
| त्रिवेंद्रम | 922.00 |
मेट्रो शहरों में कमर्शियल LPG (19 KG सिलेंडर) की कीमतें
| शहर का नाम | कमर्शियल गैस मूल्य (₹) |
|---|---|
| दिल्ली | 1,883.00 |
| मुंबई | 1,836.00 |
| चेन्नई | 2,043.50 |
| कोलकाता | 1,988.50 |
गैस संकट के चलते घरेलू एलपीजी सिलिंडर और कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में कुछ अंतर भी देखने को मिल सकता है। सिलिंडर लेने से पहले इंडियन ऑयल, BPCL, HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर भी रेट चेक कर सकते हैं।