पाकिस्तान में विदेशी महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म: उप प्रधानमंत्री के रिश्तेदार की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप…

दो विदेशी महिलाओं से गैंगरेप मामले में गिरफ्तार चार संदिग्धों में एक पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री का रिश्तेदार है।

संदिग्धों की पहचान मुहम्मद रजा डार, हसन रजा, सिकंदर खान और साजिद अली के तौर पर हुई है। लाहौर की एक अदालत ने शुक्रवार को उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

मुख्य संदिग्ध के तौर पर पहचाने गए रजा डार का संबंध पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “चूंकि मामला बेहद संवेदनशील है और केस में उप प्रधानमंत्री इशाक डार का करीबी शामिल है, इसलिए हर पहलू से इसकी जांच की जा रही है।”

नीदरलैंड और वेनेजुएला की रहने वाली महिलाओं का 29 जून को लाहौर में पांच लोगों ने अपहरण कर लिया था और सामूहिक दुष्कर्म किया था।

पीड़ितों में से एक के पिता का फोन आने के बाद पुलिस ने महिलाओं को बचाया। लाहौर पुलिस ने गुरुवार को पांच संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक आरोपित फरार है।

महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे अक्टूबर 2025 में सिंगापुर में रजा डार से मिली थीं और उसने उन्हें पाकिस्तान आने के लिए आमंत्रित किया था। महिलाएं और रजा डार एक क्रिप्टोकरेंसी वेंचर में पार्टनर थे।

रजा डार ने उनके पाकिस्तान दौरे के लिए बिजनेस वीजा का इंतजाम किया था और वे 29 जून को लाहौर पहुंचीं। लाहौर पहुंचने पर रजा और अन्य संदिग्धों ने उन्हें अगवा कर लिया और एक घर में ले गए, जहां सामूहिक दुष्कर्म किया गया और छोड़ने के बदले फिरौती की मांग की गई।

जब चारों आरोपितों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, तो महिलाओं ने रजा डार की पहचान मुख्य संदिग्ध के तौर पर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *