आज से केंद्रीय मंत्रियों का महामंथन, दो दिवसीय चिंतन बैठक में सुधारों और नीतियों पर होगा मंथन…

केंद्रीय मंत्रियों की दो दिन की चिंतन बैठक बुधवार से शुरू होगी, जिसमें गवर्नेंस और पॉलिसी बनाने के अहम पहलुओं, खासकर सुधारों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि 23 और 24 सितंबर को होने वाला यह मंथन सत्र सेवा तीर्थ में होगा, जहां प्रधानमंत्री कार्यालय स्थित है। इसमें पूरी मंत्रिपरिषद शामिल होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सरकारी योजनाओं की प्रगति, पॉलिसी लागू करने, समय प्रबंधन, मंत्रालयों के बीच तालमेल और पब्लिक सर्विस डिलीवरी जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

योजनाओं को तय समय में लागू करने और गवर्नेंस से जुड़े अन्य मुद्दों पर मंथन करने के लिए छह समूह बनाए गए थे, जिनमें हर समूह में आठ-आठ मंत्री शामिल थे।

इन समूहों ने पहले ही कई बैठकें की हैं, जिनमें उन्होंने बैठक में दी जाने वाली प्रेजेंटेशन पर चर्चा की है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ मंत्री अलग-अलग सेक्टर में सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए अपने मंत्रालयों की ओर से अपनाई गई पालिसी और उपायों पर प्रेजेंटेशन दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *