15 मई से सूर्य का वृषभ राशि में गोचर: इन राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के शुभ योग…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य साहस, आत्मविश्वास, पराक्रम व सुख-समृद्धि आदि के कारक माने गए हैं।

सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है।

इस समय सूर्य मंगल की मेष राशि में विराजमान हैं और 15 मई 2025 को वृषभ राशि में गोचर करेंगे और 14 जून तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

वृषभ राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। सूर्य के वृषभ गोचर से कुछ भाग्यशाली राशियों को आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा। इन राशियों को धन लाभ होने के साथ सामाजिक मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। जानें सूर्य का वृषभ गोचर किन राशियों के लिए शुभ-

1. मेष राशि- सूर्य का गोचर मेष राशि के धन व वाणी भाव में होगा। जिसके प्रभाव से आपकी वाणी प्रभावशाली होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे।

अटके हुए धन की वापसी संभव है। व्यापारियों को नई डील या सौदे प्राप्त हो सकते हैं, जिनका अतिशीघ्र लाभ प्राप्त होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा का योग बनेगा। समाज में आपकी सराहना हो सकती है।

2. वृषभ राशि- सूर्य वृषभ राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे। सूर्य के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ मिलेगा।

कार्यस्थल पर आप नई पहचान बनाने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। करियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आने के योग हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा।

3. कुंभ राशि- सूर्य राशि परिवर्तन कुंभ राशि के चतुर्थ भाव में होगा। इस अवधि में आपके भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। घरेलू सुख बढ़ेगा। रिश्तों में सुधार होगा।

कोई सपना आपका पूरा हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को आय में वृद्धि के साथ पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *