‘नवलनी’ की मौत पर फ्रांस, जर्मनी और यूके का तीखा रुख, रूसी सरकार पर जहर देने का आरोप…

रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत पर यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और जर्मनी समेत पांच यूरोपियन देशों ने रूस की सरकार को घेरा है। इन देशों ने रूस की सरकार पर नवलनी को जहर देने का आरोप लगाया है।

इन देशों के विदेश मंत्रालयों ने नवलनी की बॉडी में ‘एपिबेटिडाइन’ की मौजूदगी की पुष्टि की है। ये जहर साउथ अमेरिका में जहर वाले मेंढकों में पाया जाता है। मेंढक में पाया जाने वाला यह जहर प्राकृतिक रूप से रूस में नहीं पाया जाता है।

रूसी सरकार पर लगे आरोप

यूनाइटेड किंगडम के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘हम जानते हैं कि रूसी सरकार ने अब नवलनी को उनके अपोजिशन के डर से टारगेट करने के लिए इस जानलेवा टॉक्सिन का इस्तेमाल किया है।’

एक ज्वाइंट बयान में, इन देशों ने कहा कि रूस के पास यह जहर देने के तरीके, मकसद और मौका था और वे केमिकल वेपन्स कन्वेंशन के उल्लंघन के लिए ऑर्गनाइजेशन फॉर द प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपन्स को रूस की रिपोर्ट कर रहे हैं।

नवलनी की पत्नी का बयान

एलेक्सी नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनाया ने शनिवार, 14 फरवरी को दावा किया कि 2024 में आर्कटिक जेल में उनके पति की हत्या साइंस-प्रूवन फैक्ट है।

म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के मौके पर, नवलनाया ने कहा, ‘दो साल पहले मैं यहां स्टेज पर आई थी और कहा था कि व्लादिमीर पुतिन ने मेरे पति को मारा है। मुझे पक्का यकीन था कि यह एक मर्डर था, लेकिन तब ये सिर्फ शब्द थे। लेकिन आज ये शब्द साइंस से साबित फैक्ट्स बन गए हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *