न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ड्रग्स लेते पकड़े गए, 2 साल का बैन तय; इंग्लैंड काउंटी ने सहायता का भरोसा दिया…

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और इंग्लैंड की काउंटी एसेक्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल पर कोकेन के सेवन के कारण दो साल का बैन झेलना पड़ा है।

उन्हें पिछले साल इंग्लैंड का काउंटी चैंपियनशिप के दौरान इस नशीले पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया है।

ब्रेसवेल के टेस्ट का परिणाम 25 सितंबर 2025 को आया जिसमें उनके सैंपल में कोकेन के अंश मिले थे। इस समय वह सोमरसेट के खिलाफ एसेक्स के लिए खेल रहे थे।

उनका टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद ब्रेसवेल ने 28 दिसंबर को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।

ब्रेसवेल ने मानी गलती

इस खिलाड़ी ने स्वीकार किया है कि उन्होंने मैच के पहले दिन की समाप्ति के बाद नशीले पदार्थ का सेवन किया था। इसके बाद मैच के दूसरे दिन की शुरुआत से पहले भी वह कोकेन ले चुके थे।

रिटायरमेंट के बाद भी ब्रेसवेल को एसेक्स के लिए अंतिम तीन चैंपियनशिप मैच खेलने थे। इसके बाद भी उन पर दो साल का बैन लगाया गया है।

इससे पहले वह साल 2024 में एक महीने का निलंबन पहले भी झेल चुके हैं। तब उन्हें न्यूजीलैंड की टी20 लीग सुपर स्मैश में कोकेन के सेवन को दोषी पाया गया था।

उनका हालिया बैन 24 नवंबर 2025 से शुरू होगा जो 23 नवंबर 2027 तक चलेगा। न्यूजीलैंड के लिए 69 मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने अपनी सजा कबूल कर ली है।

काउंटी ने जारी किया बयान

ब्रेसवेल के मामले में काउंटी ने एक बयान जारी किया है और उनके बैन की जानकारी दी है। बयान में लिखा है, “एसेक्स इस बात की पुष्टि करता है कि डग ब्रेसवेल सितंबर-2025 में एक नियमित ड्रग टेस्ट में फेल हो गए थे। क्लब क्रिकेट रेगुलटेर के उन पर लगाए गए दो साल के बैन का समर्थन करता है। क्लब किसी भी सूरत में ब्रेसवेल के व्यवहार को नजरअंदाज नहीं कर सकता। हालांकि, हम अपनी नीति और प्रक्रिया के तहत उनको रिहैब में मदद करने को तैयार हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *