ओमान में भारतीय नाविकों वाले चौथे जहाज पर हमले की खबरों पर विदेश मंत्रालय का बयान, बताई पूरी सच्चाई…

ओमान तट के पास भारतीय चालक दल वाले चौथे जहाज लियाकी फ्रीडम पर हमले की खबरों का दावा किया जा रहा था। जिसे भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि लियाकी फ्रीडम पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ है।

विदेश मंत्रालय ने खबरों को सिरे से खारिज करते हुए लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी और भ्रामक खबरों से सावधान रहें और उन पर भरोसा न करें।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि जहाज के कैप्टन से सीधे संपर्क किया गया है, जिन्होंने पुष्टि की है कि सभी क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और हमले की खबरें पूरी तरह गलत हैं। समुद्री कर्मचारियों के वैश्विक संगठन FSUI ने भी जहाज पर किसी भी प्रकार के हमले या आग लगने की बात से साफ इनकार किया है।

FSUI द्वारा शेयर किए गए एक क्लिप में एक अधिकारी जहाज लियाकी फ्रीडम के क्रू मेंबर से पूछता सुनाई देता है,

“सर, आपके साथ क्या हुआ? सब ठीक है?

जवाब मिलता है, “सब ठीक है, सब ठीक है। नहीं, कोई आग नहीं लगी है।”

बता दें कि ओमान की तरफ जा रहा लियाकी फ्रीडम एक तेल और रसायन टैंकर है। यह मार्शल द्वीप समूह के ध्वज के तहत चल रहा है। 8 जून से अब तक, भारतीय चालक दल वाले तीन जहाजों को अमेरिकी सेना द्वारा निशाना बनाया गया है। इस दौरान 10 जून को हुई दूसरी घटना में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई।

इसके ठीक अगले दिन तीसरे जहाज पर हमला किया गया। जिसके बाद अब चौथे जहाज पर हमले की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसकी जब विदेश मंत्रालय द्वारा जांच पड़ताल की गई तो खबर फर्जी निकली।

विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि लियाकी फ्रीडम पर हमले की खबर पूरी तरह गलत है। सरकार ने लोगों से कहा है कि वे सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही झुठी खबरों को शेयर करने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *