अमेरिका: मिशिगन में साइक्लोस्पोरा संक्रमण से पहली बार दो लोगों की मौत, दूषित भोजन बना वजह…

अमेरिका के मिशिगन प्रांत में साइक्लोस्पोरा के संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह अमेरिका में इस सूक्ष्म परजीवी के प्रकोप से दर्ज की गई पहली मौत है।

मिशिगन के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग ने कहा कि दोनों लोगों को पहले से ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उन पर आंतों की बीमारी और डिहाइड्रेशन का असर पड़ सकता था।

विभाग ने कहा कि वह मौतों के बारे में और जानकारी नहीं देगा। यह परजीवी खाने की ऐसी चीजों को संक्रमित करता है, जो मानव मल के संपर्क में आई हों। ऐसा ज्यादातर तब होता है, जब फसलों को प्रदूषित पानी से सींचा जाता है या धोया जाता है।

इस अनाज को खाने से आंतों की बीमारी हो सकती है, जिसमें बार-बार और कभी-कभी तेजी से मल त्याग जैसी समस्याएं होती हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने पांच राज्यों में मेक्सिको की लेट्यूस (सलाद पत्ता) को इस संक्रमण का कारण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *