सिद्धार्थनगर में झपकी लगने से दूल्हे की कार हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोग घायल…

शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराकर पुलिया में जा घुसी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें दुल्हे की साली पुष्पा की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गुरुवार को डुमरियागंज से सोंहास के खेखराव गांव बारात आई थी। शुक्रवार सुबह विदाई के बाद दूल्हा दुर्गेश कुमार कार से दुल्हन, अपनी साली पुष्पा तथा दो किशोरों को लेकर घर लौट रहा था।

जोगिया-पकड़ी मार्ग पर महदेवा तिवारी चौराहे के पास वाहन चलाते समय दूल्हे को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराते हुए पुलिया में जा भिड़ी।

हादसे में पुष्पा को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूल्हा दुर्गेश, दुल्हन, किशोर अनमोल और एक अन्य किशोर भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *