सेक्टर छह स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लग गई।
जानकारी होने पर अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। पांच गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया। आग के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और न ही कोई फंसा। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना सामने आया है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना फेस वन क्षेत्र के सेक्टर छह ई 69 व 70 पर बनी फेक्ट्री में रविवार सुबह आठ बजे आग लगने की सूचना मिली।
तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची।
आग को बुझाया, फैक्ट्री के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं फंसा, ना ही कोई जनहानि है। उधर, प्रबंधन आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा है।