पहले पुल में डूबने की झूठी कहानी, फिर हत्या छिपाने के लिए 911 पर कॉल… ‘कातिल मां’ का सच परत-दर-परत आया सामने…

भारतीय मूल की डॉक्टर नेहा गुप्ता पर अपनी चार साल की बेटी की पूल में डुबाकर हत्या के आरोप लगने के महीनों बाद अमेरिकी अधिकारियों ने घटना की कॉल रिकॉर्डिंग जारी की है। 

जांचकर्ताओं का दावा है कि गुप्ता ने अपनी बच्ची की मौत छिपाने के लिए यह कॉल किया था।

911 कॉल रिकॉर्डिंग हुई जारी 

मियामी-डेड शेरिफ ऑफिस के अनुसार, 37 वर्षीय नेहा गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि उनकी बेटी आरिया तलाथी रेंटल होम से बाहर निकली और आधी रात पूल में गिर गई।

मां-बेटी ओक्लाहोमा से मियामी घूमने आई थीं। जारी 911 रिकॉर्डिंग में गुप्ता को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘वह पूल में थी, मैंने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन मुझे तैरना नहीं आता। मैंने उसे बाहर निकालने की कोशिश की।

जब अधिकारीयों में गुप्ता से पूछा कि क्या लड़की को बाहर निकालने के लिए कोई और भी था, तो गुप्ता ने कहा, ‘नहीं, यहां सिर्फ हम दोनों हैं, सिर्फ मैं हूं। 

मैंने उसे बाहर निकालने की पूरी कोशिश की।’ फिर डिस्पैचर ने पूछा कि क्या लड़की जाग गई है, गुप्ता ने कहा, ‘नहीं, वह पूल के नीचे है। वह हिल नहीं रही है।’

डिस्पैचर ने उसे बेटी को पूल से बाहर निकालने की कोशिश करने को कहा, लेकिन गुप्ता ने पूछा कि पैरामेडिक्स कब पहुंचेंगे। डिस्पैचर बोला, ‘वे रास्ते में हैं, लेकिन आपको उसकी मदद करने की कोशिश करनी होगी, उसे बाहर निकालने का कोई भी तरीका ढूंढ़ना होगा।’

डिस्पैचर ने पूल के साइज और गहराई के बारे में पूछा तो गुप्ता ने जवाब दिया, ‘मुझे लगता है कि यह 9 फीट है, मुझे नहीं पता कि कितना गहरा है।’

पोस्टमॉर्टम से चौंकाने वाला खुलासा

पैरामेडिक्स को गुप्ता ने बताया कि बच्ची शायद 20 मिनट तक पूल में थी। लेकिन ऑटोप्सी रिपोर्ट्स में लड़की के फेफड़ों या पेट में कोई पानी नहीं मिला। जांचकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि मौत पूल में डुबाने से पहले ही हो चुकी थी और गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया और तब से वह जेल में हैं।

परिवार ने क्या कहा?

गुप्ता और उनके वकीलों का दावा है कि आरिया की मौत एक दुर्घटना थी। मई में उन्हें कोर्ट में दोबारा पेश होना है। घटना के समय आरिया के पिता ने मदद मांगी थी।

गुप्ता की हिरासत के बाद उनकी मानसिक स्थिति को लेकर भी गहरी चिंता जताई जा रही है। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उन्हें नहीं पता था कि बेटी को फ्लोरिडा ले जाया गया है।

बता दें, गुप्ता का उसके पति से तलाक हो चुका था और बच्ची की कसटडी को लेकर मामला कोर्ट में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *