व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी से हड़कंप, सुरक्षा घेरा कड़ा; मुठभेड़ में संदिग्ध घायल, क्या ट्रंप थे निशाना?…

व्हाइट हाउस के पास एक सशस्त्र संदिग्ध द्वारा की गई गोलीबारी के बाद सनसनी फैल गई।

सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गोली मार दी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना के दौरान व्हाइट हाउस को कुछ समय के लिए ‘लॉकडाउन’ कर दिया गया था। घटना के समय राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में ही थे। 

हालांकि, उन्होंने इस घटना पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन एक कार्यक्रम के दौरान वॉशिंगटन को सुरक्षित शहर बताया।

क्या राष्ट्रपति ट्रंप थे निशाना?

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि संदिग्ध का निशाना राष्ट्रपति या कुछ समय पहले वहां से गुजरा उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का काफिला था। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद कर लिया है और जांच जारी है।

भागते हुए की फायरिंग

डिप्टी डायरेक्टर मैट क्विन के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सादे कपड़ों में तैनात सीक्रेट सर्विस कर्मियों ने व्हाइट हाउस परिसर के बाहरी घेरे में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जिसके पास हथियार होने का अंदेशा था।

जब वर्दीधारी अधिकारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपित ने भागते हुए अधिकारियों पर फायरिंग कर दी।

जवाबी गोलीबारी में आरोपित घायल हो गया। इस मुठभेड़ के दौरान एक नाबालिग राहगीर भी घायल हुआ है, जिसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अधिकारियों का मानना है कि बच्चा संदिग्ध की गोली का शिकार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *