अभिषेक बनर्जी पर कानूनी शिकंजा कसता हुआ, भड़काऊ भाषण और अमित शाह को धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज…

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद तृणमूল कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं।

बिधाननगर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक समाजसेवक राजीव सरकार की शिकायत के आधार पर अभिषेक बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी ने कई स्थानों पर न केवल भड़काऊ भाषण दिए, बल्कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खुलेआम धमकी भी दी, जिससे सार्वजनिक शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा पैदा हुआ।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192, 196, और 351/2 सहित जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

इनमें से कई धाराएं गैर-जमानती हैं, जो दंगों के लिए उकसाने, विभिन्न समूहों के बीच नफरत फैलाने और गंभीर धमकी देने से संबंधित हैं। दर्ज कराई गई इस शिकायत में बनर्जी के विवादित बयानों के वीडियो और लिंक भी प्रमाण के तौर पर सौंपे गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *