घर में चोरी के मामले में घरेलू मदद करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का खुलासा 24 घंटे से भी कम समय में सफल रहा…

थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र में प्रार्थी राहुल जैन, निवासी HIG-157, मिनी क्रिकेट स्टेडियम के सामने, पद्मनाभपुर, दुर्ग ने अपने घर से सोने-हीरे के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट के आधार पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 91/2026, धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना का उपयोग करते हुए संदेही महिला को अभिरक्षा में लिया और पूछताछ की।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पूर्व से ही प्रार्थी के घर में घरेलू कामकाज करती थी और प्रार्थी के विश्वास का दुरुपयोग कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते 24 घंटे से भी कम समय में चोरी का सफल खुलासा किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-हीरे के आभूषण और अन्य सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य पहलुओं पर विवेचना जारी है।

घटनास्थल:
प्रार्थी का निवास – HIG-157, मिनी क्रिकेट स्टेडियम के सामने, पद्मनाभपुर, दुर्ग

आरोपी का विवरण:
▪️ नाम: कविता देशलहरे
▪️ उम्र: 36 वर्ष
▪️ निवासी: स्टेशन मरोदा, थाना नेवई

जप्त सामग्री:
▪️ 1 नग हीरे जड़ी सोने की चैन
▪️ 2 नग मंगलसूत्र
▪️ 1 नग नेकलेस
▪️ 2 नग कान के झुमके
▪️ 1 नग चांदी का करधन
▪️ 1 नग बड़ी पायल
▪️ 1 नग छोटी पायल
▪️ 2 नग बिछिया

सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर के थाना प्रभारी राजकुमार लहरें एवं थाना स्टाफ की त्वरित, सतर्क और प्रभावी भूमिका रही, जिसके चलते प्रकरण का 24 घंटे से कम समय में सफल खुलासा किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घरेलू कामकाज हेतु नियुक्त कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *