तेल कीमतों में उछाल की आशंका: ईरान ने मध्य पूर्व के प्रमुख आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाने की चेतावनी दी…

मध्य पूर्व में युद्ध की आग और भड़क गई है। ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी रहे, तो तेहरान पूरे क्षेत्र के सभी आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाएगा।

साथ ही, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में और बड़ा व्यवधान पैदा करने की धमकी दी गई है।

आईआरजीसी कमांडर की कड़ी धमकी

इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के जनरल इब्राहिम जब्बारी ने कहा कि अगर ईरान के मुख्य केंद्रों पर हमला हुआ, तो जवाब में क्षेत्र के हर आर्थिक केंद्र को टारगेट किया जाएगा।

अल जजीरा और आईएसएनए के हवाले से जब्बारी ने कहा कि हम दुश्मन को बता रहे हैं कि अगर वह हमारे मुख्य केंद्रों पर हमला करने का फैसला करता है, तो हम क्षेत्र के सभी आर्थिक केंद्रों पर हमला करेंगे। हमने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर दिया है।

फिलहाल तेल की कीमत 80 डॉलर से ऊपर है और जल्द ही यह 200 डॉलर तक पहुंच जाएगी।

तेल की कीमतों में उछाल, ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर पार

जब्बारी की इस बयानबाजी के बाद वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड पहली बार जुलाई 2024 के बाद 85 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा गलियारा है।

यहां से दुनिया का लगभग 20 फीसदी करीब 20 मिलियन बैरल रोजाना व्यापारिक तेल और कतर, यूएई जैसे देशों से प्राकृतिक गैस का बड़ा हिस्सा गुजरता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *