FDA की कार्रवाई: पुणे में छापेमारी, 3,800 किलो मिलावटी आम का गूदा जब्त, भारी मात्रा में स्टॉक नष्ट…

गर्मी के मौसम और आम की बढ़ती मांग को देखते हुए पुणे खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिलावट के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है।

इस क्रम में अधिकारियों ने मावल और खेड़ तालुकों में छापेमारी कर 3,800 किलोग्राम से अधिक मिलावटी आम का गूदा जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2.23 लाख बताई गई है।

गोपनीय सूचना पर एफडीआई की टीम ने सबसे पहले मावल तालुका के उर्से गांव में स्थित एक अवैध विनिर्माण इकाई पर छापा मारा। यह इकाई मोहम्मद एकरामुल उर्फ अकरम गुलाम द्वारा संचालित की जा रही थी।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां आम का गूदा बनाने में अनधिकृत खाद्य रंगों और अन्य मिलावटी पदार्थों (जैसे चीनी, गाय का दूध और केसरिया रंग का लिक्विड सॉल्यूशन) का उपयोग किया जा रहा था, जो खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत प्रतिबंधित हैं।

क्या जब्त हुआ?

  • मावल इकाई से 3,282.9 किलोग्राम मिलावटी आम का गूदा, कच्चे आम और अन्य हानिकारक सामग्री जब्त की गई (मूल्य- 1.61 लाख)।
  • चूंकि सामग्री जल्द खराब होने वाली थी, इसलिए इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
  • आगे की जांच में खेड़ तालुका में एक अन्य कंपनी का पता चला, जो इस मिलावटी गूदे की आपूर्ति ले रही थी। वहां से अतिरिक्त 558 किलोग्राम गूदा जब्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *