अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई भारतीय नागरिक हार्मनवीर सिंह की तलाश कर रही है, जो कनाडा स्थित रविंदर धांडा गैंग के लिए ड्रग तस्करी में भूमिका के लिए वांटेड है।
एफबीआइ की यह कार्रवाई आपरेशन हार्ड बाल के बाद हुई, जो लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर धांडा द्वारा चलाए जा रहे गैंग के खिलाफ एक समन्वित अंतरराष्ट्रीय प्रवर्तन कार्रवाई है।
एफबीआइ ने एक बयान में कहा, “हार्मनवीर सिंह को एक ट्रांसनेशनल आपराधिक संगठन में संलिप्तता के लिए वांछित है, जो नियंत्रित पदार्थों के वितरण और कब्जे के इरादे से वितरण की साजिश में शामिल है व नियंत्रित पदार्थों के निर्यात की साजिश में भी।”
बयान में कहा गया है कि रविंदर धांडा संगठित अपराध समूह वैंकूवर, कनाडा से आधारित है और कथित तौर पर अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में ड्रग तस्करी संगठनों के लिए कोकीन और मेथामफेटामाइन की बड़ी मात्रा में तस्करी करता है।
इस महीने की शुरुआत में एक संयुक्त ऑपरेशन में अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने तीन भारत-आधारित ट्रांसनेशनल संगठित अपराध समूहों से जुड़े 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 11 कैलिफोर्निया में थे। अमेरिका के न्याय विभाग ने अपने “आपरेशन हार्ड बाल” के तहत 37 लोगों पर आरोप लगाए हैं।