गुजरात के भरूच शहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एक शॉपिंग माल की दीवार अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। यहां के अली मतरिया तालाब इलाके में ‘वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ शॉपिंग मॉल की एक निर्माणाधीन दीवार अचानक ढह गई, जिसका मलबा पास के एक मकान पर जा गिरा।
इस दर्दनाक हादसे में मकान के भीतर मौजूद द पिता और पुत्र की मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन दलों की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
राहत और बचाव कार्य के दौरान मलबे से दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल दीवार गिरने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।