यूरोप के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को हीटवेव का असर दिखा। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। इटली में चेतावनी जारी करनी पड़ी।
परिवहन व्यवस्था बाधित हुई और वन्यजीवों व पर्यटन स्थलों पर भी बुरा असर पड़ा। कई दिनों तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने के बाद आठ शहरों में रेड अलर्ट जारी किया।
40 डिग्री के करीब पारा
वहीं, फ्रांस ने इमरजेंसी सेवाओं और सेना को जंगल की आग रोकने के लिए अलर्ट पर रखा है। कुछ आउटडोर स्पोर्ट्स इवेंट्स भी रद कर दिए हैं।
म्यूजिक डे पर होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसका मकसद आपातकालीन सेवाओं पर दबाव कम करना है।
इस दौरान देश भर में कार्यक्रम का आयोजन होता है। रविवार को एक-तिहाई हिस्से लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।
जर्मनी में तापमान पहले ही 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने बर्लिन समेत पूर्वी इलाकों में जबरदस्त तूफान की चेतावनी दी है।
स्पेन में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई। अधिकारियों ने लोगों को धूप में ज्यादा देर न रहने की सलाह दी है। जंगल की आग के बढ़ते खतरे को लेकर चेतावनी भी जारी की गई।