एपस्टीन फाइल्स में PM मोदी के नाम को विदेश मंत्रालय ने किया खारिज, कहा- ‘एक अपराधी की मनगढ़ंत बातें’…

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने शुक्रवार, 30 जनवरी को अपराधी जेफरी एपस्टीन पर 30 लाख से ज्यादा पेजों के डॉक्यूमेंट्स जारी किए। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इन जारी किए गए डॉक्यूमेंट्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के उल्लेख को तुरंत ही सिरे से खारिज कर दिया।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ही इस ईमेल में बताए गए किसी भी गलत काम के सुझाव को पूरी तरह से नकारा और इसे एक अपराधी की मनगढ़ंत बातें बताया।

विदेश मंत्रालय ने कहा- ‘अपराधी की मनगढ़ंत बातें’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने तथाकथित एपस्टीन फाइल्स से एक ईमेल संदेश की रिपोर्ट देखी है जिसमें प्रधानमंत्री और उनकी इजरायल यात्रा का जिक्र है।’

रणधीर जायसवाल ने इन फाइल्स में प्रधानमंत्री के नाम को लेकर आगे कहा, ‘जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री की इजरायल की आधिकारिक यात्रा के तथ्य के अलावा, ईमेल में बाकी सभी बातें एक दोषी अपराधी की बकवास बातें हैं, जिन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर देना चाहिए।’

जुलाई 2017 में पीएम मोदी पहली बार इजरायल यात्रा पर गए थे। उस समय किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने भारत और इजरायल के बीच 1992 में पूरे राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद उस देश का दौरा किया था।

30 लाख पेजों की फाइल

विदेश मंत्रालय की तरफ से यह बयान अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट के एपस्टीन पर अपनी जांच फाइलों से रिकॉर्ड का एक नया हिस्सा जारी करने के कुछ घंटे बाद आया।

अमेरिकी डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा, ‘नए खुलासे में तीन मिलियन से अधिक पेजों के दस्तावेज जारी किए जा रहे हैं। साथ ही 2,000 से ज्यादा वीडियो और 180,000 तस्वीरें भी जारी की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *