बजट सत्र का विस्तार संभव, अप्रैल के तीसरे सप्ताह में पुनः बुलाने की योजना बनाई जा रही है…

संसद का बजट सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने की संभावना नहीं है।

वजह, सरकार इसे अप्रैल के तीसरे सप्ताह में दो-तीन दिन फिर से बुलाने की योजना बना रही है ताकि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (जिसे आमतौर पर महिलाओं के आरक्षण कानून के रूप में जाना जाता है) में संशोधन वाला बिल पेश किया जा सके। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बता दें कि बजट सत्र 28 जनवरी को शुरू हुआ था और इसे दो अप्रैल को समाप्त होना था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति सदनों को स्थगित करने और एक निश्चित तिथि पर पुन: बैठकों की घोषणा करेंगे।

सरकार लोकसभा की सीटों की संख्या को 543 से बढ़ाकर 816 करने के लिए एक संशोधन विधेयक लाने की योजना बना रही है।

इसका उद्देश्य महिलाओं के लिए कम से कम 273 सीटें आरक्षित करना है। सूत्रों के अनुसार, बढ़े हुए सत्र के मुख्य एजेंडे में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन और परिसीमन आयोग विधेयक शामिल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *