नकली नोटों के गिरोह पर इटावा पुलिस का शिकंजा, 5 शातिर आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट…

 सैफई थाना पुलिस ने नकली नोटों को असली बताकर बाजार में चलाने और दुकानदारों को झांसा देकर आर्थिक लाभ कमाने वाले पांच आरोपितों के खिलाफ गैंग्स्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपितों के कृत्यों से आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ था।

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह के अनुसार गैंगलीडर सुखबीर उर्फ सोनवीर उर्फ सोनू निवासी मोहल्ला जगजीवन नगर शैलई, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद समेत उसके गिरोह के सदस्यों पर कार्रवाई की गई है। गैंगलीडर की उम्र करीब 38 वर्ष है।

पुलिस ने गिरोह के सदस्य धर्मेंद्र निवासी मोहल्ला जगजीवन नगर शैलई, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद, ओमवीर निवासी इसी मोहल्ले, अजय उर्फ एसपी निवासी नगला नवल (भूतों का नगरा), थाना जसवंतनगर, इटावा और राजू पुत्र जगत सिंह निवासी नगला वैश्य, थाना सैफई, इटावा को भी आरोपित बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *