केरल के मंदिरों में हाथियों का उत्पात, दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत…

केरलम में शुक्रवार को मंदिरों से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं में बेकाबू हुए हाथियों ने अफरा-तफरी मचा दी, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर और एक महावत की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

पहली घटना अंगमालि में हुई, जहां मंदिर में लाया गया हाथी अचानक उग्र हो गया। उसने परिसर के बाहर खड़े वाहनों को पलट दिया और भारी नुकसान पहुंचाया।

इस दौरान हाथी ने उस ट्रक चालक को कुचल दिया, जिससे उसे लाया गया था, जबकि मुख्य महावत गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उसे बेहोश कर काबू में किया।

क्या थी दूसरी घटना?

दूसरी घटना इरिंजालाकुडा में हुई, जहां उत्सव के लिए लाया गया हाथी पहले से ही बेकाबू था और उसे बांधकर रखा गया था।

जब महावत उसे खाना देने पहुंचे, तो उसने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुख्य महावत घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *