यूपी-बिहार समेत चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर चुनावी नतीजे, जानें किसे मिली जीत और किसे मिली हार; पूरी सूची…

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद के चुनाव पूरे हो गए हैं। इन चार राज्यों की कुल 28 सीटों पर मतदान हुआ। 27 अक्टूबर को MLC चुनावों की गिनती शुरू थी और आज काउंटिंग का तीसरा दिन रहा।

एक तरफ जहां महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार में MLC चुनावों की सभी सीटों पर नतीजे सामने आ गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की 11 में 10 सीटों पर तो रिजल्ट आ गया है, लेकिन वाराणसी स्नातक सीट पर अभी भी गिनती जारी है।

उत्तर प्रदेश में BJP-SP में कांटे की टक्कर

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। 11 सीटों में से 6 सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है, वहीं 4 सीट पर SP का झंडा लहराया है। एक सीट पर गिनती जारी है।

BJP उम्मीदवारों की जीत

  • मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के दिनेश कुमार गोयल जीते।
  • लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के उमेश द्विवेदी जीते।
  • आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह जीते।
  • मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के श्रीचंद शर्मा जीते।
  • बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते।
  • गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट से BJP के ध्रुव कुमार त्रिपाठी जीते।

SP उम्मीदवारों की जीत

  • लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से SP प्रत्याशी कांति सिंह जीते।
  • वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से SP के लाल बिहारी यादव जीते।
  • आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से SP के डॉ. आकाश अग्रवाल जीते।
  • इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से SP के डॉ. मान सिंह यादव जीते।

बिहार में कौन जीता-कौन हारा?

बिहार में 8 सीटों पर विधान परिषद चुनाव हुआ। इनमें से चार सीट भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के गठबंधन के खाते में गईं। वहीं दरभंगा शिक्षक सीट पर जनसुराज के उम्मीदवार की जीत हुई। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एक सीट ही जीत पाई और 2 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते।

BJP-JDU गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत

  • पटना स्नातक सीट से JDU के नीरज कुमार जीते।
  • दरभंगा स्नातक सीट से BJP के सर्वेश कुमार जीते।
  • तिरहुत शिक्षक सीट से BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते।
  • कोसी स्नातक सीट से BJP के डॉ. एनके यादव जीते।

RJD के उम्मीदवार की जीत

  • पटना शिक्षक सीट से RJD के डॉ. संजीव सिंह जीते।

जनसुराज के उम्मीदवार की जीत

  • दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते।

निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत

  • तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय उम्मीदवार बंधीधर ब्रजवासी जीते।
  • सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज जीते।

महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका

महाराष्ट्र में 5 सीटों पर विधान परिषद चुनाव हुआ। इन चुनाव के नतीजों में विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) ने 5 में से 3 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ महायुति को 2 सीटें मिलीं। यहां नागपुर की सीट, जो कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गढ़ है, उस सीट पर फिर एक बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

महायुति उम्मीदवारों की जीत

  • पुणे शिक्षक एमएलसी सीट से बीजेपी के कौस्तुभ गावड़े जीते।
  • अमरावती शिक्षक सीट पर शिंदे शिवसेना के उम्मीदवार किरण सरनाईक जीते।

महा विकास आघाड़ी (MVA) उम्मीदवारों की जीत

  • नागपुर स्नातक एमएलसी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी जीते।
  • पुणे स्नातक सीट पर एनसीपी (शरद पावर) गुट की हर्षदा देशमुख-जाधव जीतीं।
  • छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर एनसीपी (शरद पावर) गुट के डॉ. प्रतापसिंह पाटिल जीते।

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

कर्नाटक में भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) के गठबंधन ने क्लीन स्वीप किया। राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस MLC चुनाव की 4 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई।

  • उत्तर-पूर्व शिक्षक सीट पर BJP के शशील जी. नमोशी ने कांग्रेस उम्मीदवार शरणप्पा मत्तूर को हराया।
  • दक्षिण-पूर्व स्नातक सीट पर BJP के के.एम. सुरेश ने कांग्रेस के शशि हुलिकुंटे मुट्ट को हराया।
  • पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में BJP के एस.वी. संकानूर ने कांग्रेस के मोहन लिम्बिकाई को हराया।
  • बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से JD (S) के उम्मीदवार ए. पी. रंगनाथ ने कांग्रेस उम्मीदवार पुट्टन्ना को हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *