EVM छेड़छाड़ पर चुनाव आयोग का सख्त रुख: बंगाल में गड़बड़ी पर दोबारा मतदान की चेतावनी, दोषियों पर कार्रवाई तय

भारत निर्वाचन आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन EVM से छेड़छाड़ की आशंकाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

आयोग ने खासतौर पर पश्चिम बंगाल में सभी मतदान केंद्रों के प्रीसाइडिंग अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि ईवीएम पर उम्मीदवारों के बटन पूरी तरह स्पष्ट और बिना किसी रुकावट के दिखाई दें।

आयोग ने कहा है कि किसी भी बटन पर टेप, गोंद, रंग, स्याही, परफ्यूम या किसी भी रासायनिक पदार्थ का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे मतदान की गोपनीयता प्रभावित हो सकती है।

ऐसे मामलों को ईवीएम से छेड़छाड़ या हस्तक्षेप माना जाएगा, जो एक गंभीर चुनावी अपराध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *