पश्चिम बंगाल में रविवार शाम विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही केंद्रीय निर्वाचन आयोग पूरी तरह से एक्शन मोड में है।
चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), एडीजी कानून-व्यवस्था और कोलकाता पुलिस आयुक्त को हटाए जाने की कार्रवाई के बाद अब निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बंगाल में कई और पुलिस आयुक्तों (सीपी) और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के तबादले कर दिए हैं।
इससे पहले चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, एडीजी कानून-व्यवस्था और कोलकाता पुलिस आयुक्त के तबादलों से नाराज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार रात मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई थी और इसे एकतरफा फैसला बताया था।
मुख्यमंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त से और तबादले नहीं करने का अनुरोध किया था। लेकिन मुख्यमंत्री की चिट्ठी का चुनाव आयोग को कोई असर नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री की चिठ्ठी के कुछ ही घंटों के भीतर आयोग ने एक दर्जन से अधिक आइपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश मंगलवार सुबह जारी कर दिए।
आयोग ने इन अधिकारियों को नए पदों पर बुधवार सुबह 11 बजे तक दायित्व ग्रहण करने का निर्देश दिया है। आयोग ने राज्य सरकार को हटाए गए अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी से दूर रखने का आदेश दिया है।
नई नियुक्तियां
IPS अखिलेश कुमार चतुर्वेदी हावड़ा के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त
IPS अमित कुमार सिंह बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर नियुक्त
IPS डॉ. प्रणय कुमार आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस कमिश्नर नियुक्त
IPS सुनील कुमार यादव चंदननगर के पुलिस कमिश्नर नियुक्त
IPS डॉ. राजेश कुमार सिंह ADG & IGP साउथ बंगाल नियुक्त
IPS के. जयरामन एडीजी व आइजी उत्तर बंगाल नियुक्त
कई जिलों के एसपी भी बदले गए, नई नियुक्तियां
–IPS पुष्पा-SP बारासात
-IPS जसप्रीत सिंह-SP कूचबिहार
-IPS सूर्यप्रकाश यादव-SP बीरभूम
-IPS राकेश सिंह-SP इस्लामपुर
-IPS कुमार सन्नी राज-SP हुगली ग्रामीण
-IPS इशानी पॉल- SP डॉयमण्ड हार्बर
-IPS सचिन-SP मुर्शिदाबाद
-IPS अलकनन्दा भोवाल- SP बसीरहाट
-IPS अनुपम सिंह-SP मालदह
-IPS वाई. श्रीकान्त जगन्नाथ राव- DC, सेंट्रल कलकत्ता
-IPS सुरिन्दर सिंह-SP जंगीपुर
-IPS अंशुमान साहा-SP पूर्व मिदनापुर
-IPS पापिया सल्ताना-SP पश्चिम मिदनापुर