तमिलनाडु: करूर में नगर निगम के कचरा डंप में भीषण आग, बुझाने की कोशिशें जारी…

 तमिलनाडु के करूर नगर निगम के एक कचरा डंप यार्ड में बुधवार रात अचानक भीषण आग लग गई। यह आग कचरे के पहाड़ जैसे ढेरों में बेहद तेजी से फैल गई, जिससे पूरा इलाका घने धुएं की चपेट में आ गया है।

जानकारी के अनुसार, यह आग बुधवार रात करीब 8 बजे लगी और बहुत तेजी से फैल गई। आग कचरे के विशाल ढेरों में फैल रही है और आसपास के क्षेत्र में भीषण गर्मी और घना धुआं फैला रही है।

करूर अग्निशमन एवं बचाव सेवा के 20 से अधिक कर्मी तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

गौरतलब है कि करूर के इस यार्ड में नगर निगम के सभी 48 वार्डों का ठोस कचरा लाकर डंप किया जाता है। कचरे में लगी आग के कारण पूरे इलाके में जहरीला धुआं फैला हुआ है। आग को बुझाने का प्रयास जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *