फरवरी के आखिरी सप्ताह चल रहा है और मौसम तेजी से बदल रहा है। एक ओर जहां ठंड धीरे-धीरे विदाई ले रही है, वहीं दूसरी ओर गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर रही है।
इन सबके बीच आज से 3 मार्च तक कई राज्यों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। आइए जानते हैं देशभरे के मौसम का ताजा अपडेट…
दरअसल, दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाने से 26 से 28 फरवरी और फिर 2 से 3 मार्च तक पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि, इसका ज्यादा असर मैदानी इलाकों में देखने को नहीं मिलेगा।
महाराष्ट्र से लेकर पूर्वी भारत तक और उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश तक तापमान तेजी से बढ़ेगी. जिसके कारण गर्मी बढ़ेगी।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में भी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। IMD के मुताबिक आज 26 फरवरी को भी पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और धूप कड़क होगी। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, गंगापुर सिटी, जैसलमेर, शाहपुर शामिल हैं।
बिहार का मौसम
अगर बात करें बिहार के मौमस की तो यहां भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तरांखड का मौमस
उत्तराखंड में आज मौसम बिगड़ने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार, आज देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्र प्रयाग, टिहरी और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं छिटपुट बारिश की संभावना है। राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल प्रदेश का मौसम
अगर बात करें हिमाचल प्रदेश के मौसम की तो यहां 27 और 28 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है बिलासपुर, शिमला, मंडी, सोलन और कांगड़ा जिले शामिल हैं। मनाली और आसपास के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है।
तमिलनाडु और अंडमन निकोबार में बारिश की संभावना
अगर बात करें तमिलनाडु के मौसम की तो यहां राजधानी चेन्नई और आसपास के कई जिलों में 1 मार्च तक बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है।