Iran–Israel संघर्ष का असर: Kerala से खाड़ी देशों तक सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित, कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका…

केरल से खाड़ी देशों में भेजे जाने वाले ताजा सब्ज़ियों के निर्यात में अचानक बड़े पैमाने पर व्यवधान आ गया है।

यह संकट पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और हवाई उड़ानों के रद्द होने के कारण उत्पन्न हुआ है, जिससे करी पत्तियों से लेकर अनानास तक सभी प्रमुख सब्जियां निर्यात के लिए नहीं भेजी जा पा रही हैं।

केरल के कई किसान और निर्यातक आज बाजार में ही अपने उत्पाद बेचने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि खाड़ी देशों के लिए उड़ानों का रूट सिक्योरिटी कारणों से बंद हो गया है।

खासकर करी पत्ते, कच्चे केले, केले के पत्ते और अनानास जैसी स्थानीय फसलों की खाड़ी में मांग बहुत अधिक थी, लेकिन अब वह निर्यात नहीं हो पा रही।

निर्यात के लिए आमतौर पर विमान के कार्गो हिस्से का उपयोग होता है, लेकिन हालात के चलते उड़ानें रद्द होने के कारण सप्लाई चेन पूरी तरह बाधित हो गई है।

यह संकट रमजान के समय में आया है, जब आम तौर पर खाड़ी देशों में भारतीय सब्जियों और फलों की मांग अधिक होती है, जिससे निर्यातक और किसान दोनों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *