ईरान में कई जगह धमाकों की गूंज, बुशहर भी प्रभावित; अमेरिका ने हमलों से पल्ला झाड़ा…

गुरुवार को ईरान के दक्षिणी हिस्सों में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। ईरान की स्थानीय समाचार एजेंसी मेहर की रिपोर्ट के अनुसार, देश के दक्षिणी क्षेत्रों के कई इलाकों में इन विस्फोटों को सुना गया।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ये धमाके कोनारक, चोगडक और बुशहर में सुने गए हैं। यह घटना इसलिए भी बेहद गंभीर और संवेदनशील मानी जा रही है क्योंकि बुशहर वही इलाका है, जहां ईरान का एक महत्वपूर्ण न्यूक्लियर प्लांट स्थित है। फिलहाल इन धमाकों के कारणों के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कब हुआ हमला?

शुक्रवार तड़के दक्षिणी ईरान में कई धमाकों की खबर मिली। कोनारक के अधिकारियों ने बताया कि लड़ाकू विमानों ने शहर में नौसेना के एक सैन्य इलाके पर हमला किया। ये धमाके अमेरिका के नए हमलों वाली रात के बाद और मशहद में सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद हुए, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ने का डर पैदा हो गया है।

बुशहर प्रांत के अधिकारी एहसान जहानियन ने सरकारी समाचार एजेंसी IRNA को बताया कि शहर के बाहरी इलाके में मौजूद एक सैन्य ठिकाने पर अमेरिकी-जायोनी दुश्मन द्वारा दागे गए एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया और ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले का जवाब दिया।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के दक्षिण-पूर्वी सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में कोनारक के गवर्नर ने कहा कि विमानों ने शहर में नौसेना के एक सैन्य इलाके को निशाना बनाया।

अमेरिका का हमले से इनकार 

हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने किसी भी नए हमले से इनकार किया। एक अमेरिकी अधिकारी ने अल जजीरा को बताया कि अमेरिकी सेना ने पिछले कुछ घंटों में ईरान पर कोई हमला नहीं किया है, जबकि ईरान के सरकारी मीडिया और स्थानीय अधिकारी देश के दक्षिणी हिस्से में, जिसमें बुशहर परमाणु केंद्र के पास का इलाका भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *