असम के नागांव में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता…

असम के नागांव जिले में मंगलवार तड़के मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई।

एनसीएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि भूकंप के झटके सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर दर्ज किए गए। इस भूकंप का केंद्र नागांव में जमीन से लगभग 33 किलोमीटर की गहराई में था।

तड़के आए इन झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

हिमाचल प्रदेश के ऊना भी भूकंप के झटके

इससे पहले, रविवार देर रात हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भी हल्के भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, ऊना में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई थी।

यह भूकंप रात 11 बजकर 48 मिनट पर आया था, जिसका केंद्र जमीन से महज 9 किलोमीटर की गहराई में था। कम गहराई होने के बावजूद झटके हल्के थे और किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *