लद्दाख से कश्मीर तक दहली धरती, 72 घंटे में तीसरी बार महसूस किए गए भूकंप के झटके…

19 अप्रैल 2026 की शाम को लेह लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। जानकारी के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 18 मिनट पर आया।

इसका केंद्र अक्षांश 36.740 उत्तर और देशांतर 74.465 पूर्व के आसपास था।

भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 162 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया है।

गहराई ज्यादा होने के कारण सतह पर इसका प्रभाव कम महसूस होने की संभावना है। फिलहाल, इस भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

इससे पहले 17 अप्रैल 2026 को भी केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई थी।

जम्मू-कश्मीर में शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता 5.3 मापी गई, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में था।

 आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह 8.24 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में था।

क्या करें जब भूकंप आए?

  • घबराएं नहीं: शांत रहें और दूसरों को भी शांत रखें।
  • मजबूत मेज के नीचे छिपें: ‘Drop, Cover, and Hold on’ का पालन करें।
  • खुले मैदान में जाएं: यदि आप घर के अंदर हैं और बाहर निकलना सुरक्षित है, तो इमारतों और बिजली के खंभों से दूर खुली जगह पर चले जाएं।
  • लिफ्ट का प्रयोग न करें: सीढ़ियों का ही उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *