असम के कछार जिले में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप शुक्रवार (12 जून 2026) को तड़के आया। राहत की बात यह रही कि कम तीव्रता होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है
भूकंप के झटके हल्के थे, लेकिन तड़के आए इस भूकंप के कारण कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जिले या इसके आसपास के क्षेत्रों से किसी भी इमारत के क्षतिग्रस्त होने या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।