पिछले कुछ घटों से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं।
रविवार शाम भूटान में और सोमवार सुबह फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। वहीं, अब सोमवार देर रात क्यूबा के उत्तर-पश्चिमी तट पर 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।
भूकंप के झटके न सिर्फ क्यूबा, बल्कि मेक्सिको का कैनकन और अमरीका का फ्लोरिडा तक महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र क्यूबा के मंटुआ से 104 किलोमीटर दूर मात्र 26 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र क्यूबा के मंटुआ से 104 किलोमीटर दूर मात्र 26 किलोमीटर की गहराई पर था।
लोगों में दहशत
सोमवार देर रात क्यूबा के नॉर्थ-वेस्ट तट पर तेज भूकंप आया, जिससे क्यूबा, मेक्सिको और फ्लोरिडा के वे हिस्से हिल गए जहां आमतौर पर भूकंप नहीं आते।
इसलिए लोगों में भारी दहशत फैल गई और कैनकन सहित कई शहरों में आनन-फानन में इमारतें खाली करानी पड़ीं। हालांकि, शुरुआती रिपोर्टों में किसी बड़े नुकसान या जानमाल की हानि की खबर नहीं है और न ही कोई सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
क्यूबा में दशकों से चल रहे आर्थिक संकट की वजह से इमारतें बहुत खराब हो गई हैं और भूकंप के लिए कमजोर हो गई हैं। पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर चल रहे ब्लैकआउट की वजह से इलाके में कम्युनिकेशन मुश्किल हो गया है।
पश्चिमी क्यूबा के पिनार डेल रियो में अपने घर पर 44 साल की युस्मिला हर्नांडेज ने कहा, “यह बहुत तेज महसूस हुआ। मैंने ऐसा पहले कभी महसूस नहीं किया था।”
लोगों ने खाली की बिल्डिंग
USGS ने बताया कि फ्लोरिडा में भी झटके महसूस किए गए। मेक्सिको में भूकंप देश के युकाटन पेनिनसुला के रिजॉर्ट शहरों कैनकन, प्लाया डेल कारमेन और टुलम में महसूस किया गया। कैनकन के सिटी सेंटर में रहने वाले लोग और काम करने वाले, जिन्हें तेज भूकंप की आदत नहीं थी, उन्होंने बिल्डिंग खाली कर दीं। मेक्सिको के युकाटन और क्विंटाना रू राज्यों में इमरजेंसी प्रोटोकॉल एक्टिवेट कर दिए गए हैं।
हालांकि, अभी तक किसी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।