मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी से आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने मुख्यमंत्री जी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री जी ने भी उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याण को लेकर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान विधायक श्री चंद्राकर जी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है, यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कामना की कि मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को छुए एवं प्रदेश का हर परिवार सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *