छठ पर्व की तैयारियों का दुर्ग पुलिस ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम सुनिश्चित…

छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग द्वारा जिले के प्रमुख तालाबों, घाटों एवं आयोजन स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों, आयोजन समितियों एवं नगर निगम प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

सुनिश्चित किया गया कि छठ घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रत्येक प्रमुख तालाब पर पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन, सुरक्षा सहायता और अन्य आवश्यक सेवाएँ प्रदान की जाएँगी।

सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा एवं पार्किंग प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है।

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रत्येक स्थल पर वाहन पार्किंग स्थल चिन्हांकित किए गए हैं। वहाँ यातायात पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग एवं दिशा संकेतक लगाए गए हैं ताकि पार्किंग व्यवस्था सुचारु रहे।

साथ ही, जिले के प्रमुख चौक-चौराहों एवं मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन के दौरान यातायात निर्बाध बना रहे और किसी प्रकार की जाम स्थिति उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *