राष्ट्रपति के सिक्किम दौरे के कारण नाथुला मार्ग पर तीन दिन तक आवाजाही रहेगी बंद…

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित सिक्किम दौरे को देखते हुए 26 से 28 मई तक छांगू झील से आगे नाथुला की ओर जाने वाले मार्गों पर पर्यटकों और आम नागरिकों की आवाजाही प्रतिबंधित रहने की संभावना है।

17 माउंटेन डिवीजन मुख्यालय द्वारा 23 मई को जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, इस अवधि के दौरान छांगू झील से आगे पर्यटकों और नागरिक वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

साथ ही, वीवीआईपी दौरे के मद्देनजर इस क्षेत्र से आगे जाने के लिए किसी भी प्रकार का परमिट जारी नहीं किया जाएगा। यह आधिकारिक सूचना पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है।

जारी परामर्श में कहा गया है कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित सिक्किम दौरे, जिसमें नाथुला क्षेत्र का दौरा भी शामिल है जिसे ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंधात्मक व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन ने पर्यटकों और यात्रा एजेंसियों से अपील की है कि वे 26 से 28 मई के बीच अपनी यात्रा योजनाएं इसी के अनुसार निर्धारित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *