चेन्नई हवाईअड्डे पर घने कोहरे के कारण उड़ान सेवा प्रभावित, कई विमान मार्ग बदलने पड़े…

चेन्नई हवाईअड्डे पर रविवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से उड़ान संचालन बाधित रहा। अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान समेत तीन उड़ानों को निकटवर्ती हवाईअड्डों की तरफ ले जाया गया। कुछ उड़ानों में मामूली देरी भी हुई।

अधिकारी ने बताया, चेन्नई के मीनांबक्कम हवाईअड्डे पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। सुबह 5:30 बजे दृश्यता लगभग 1500 मीटर थी, जो 6:30 बजे तक घटकर 350 मीटर रह गई और कोहरे के कारण 7:30 बजे तक घटकर 150 मीटर हो गई।

कुआलालंपुर और हैदराबाद से आने वाली दो उड़ानों को तिरुचिरापल्ली की ओर मोड़ दिया गया, जबकि शहर जाने वाली एक प्राइवेट उड़ान बेंगलुरु लौट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *