भारत-म्यांमार सीमा के पास ड्रग रैकेट का खुलासा, 7.3 किलो हेरोइन जब्त…

भारत-म्यांमार सीमा पर सक्रिय अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स की तस्करी करने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ हुआ है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मणिपुर के सीमावर्ती इलाकों में अभियान चलाकर 7.312 किलोग्राम हेरोइन जब्त की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

यह अभियान एनसीबी की इंफाल जोनल यूनिट द्वारा म्यांमार से भारत में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे गहन अभियान के तहत किया गया था।

लंबे समय से जुटाई गई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर एनसीबी की टीमों ने सात जनवरी को भारत-म्यांमार सीमा के पास एक बोलेरो वाहन को रोका और उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार दोनों व्यक्ति मणिपुर के चूड़चंद्रपुर जिले के मुलताम क्षेत्र के माता गांव के निवासी हैं। वाहन की गहन तलाशी के दौरान अधिकारियों ने 638 साबुन के डिब्बों में छिपाई गई 7.312 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

एनसीबी के अनुमान के अनुसार, जब्त की गई इस प्रतिबंधित सामग्री की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *