चेचक उन्मूलन में अहम योगदान देने वाले डॉ. विलियम फोएज का निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस…

वैश्विक स्तर पर चेचक उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डा. विलियम फोएज का निधन हो गया है। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली।

चेचक के उन्मूलन को मानव इतिहास की सबसे बड़ी जन स्वास्थ्य उपलब्धियों में से एक माना जाता है। छह फुट सात इंच लंबे फोएज सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। वह एक तेज-तर्रार चिकित्सक थे।

उनके पास संक्रामक बीमारियों को मात देने की अद्भुत क्षमता थी। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि चेचक पर उनके काम से जुड़ी है, जो मानव सभ्यता की सबसे घातक बीमारियों में से एक है।

पिछली सदी के सातवें दशक में नाइजीरिया में काम करते हुए फोएज और उनके सहयोगियों ने एक ”रिंग कंटेनमेंट” रणनीति विकसित की।

इसमें चेचक के प्रकोप को प्रत्येक मामले की पहचान करके और उन सभी लोगों को टीका लगाकर नियंत्रित किया जाता था, जिनके संपर्क में वे आ सकते थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *