इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें UPSC Prelims Admit Card 2026, 24 मई को होगी प्रारंभिक परीक्षा…

यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। पिछले वर्ष के पैटर्न एवं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज या कल यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।

ऑनलाइन जारी होंगे यूपीएससी प्रीलिम हॉल टिकट

यूपीएससी द्वारा प्रारंभिक परीक्षा के लिए हॉल टिकट (UPSC Pre Admit Card) ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.gov.in पर जारी होंगे जहां से आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे। किसी भी आवेदनकर्ता को ऑफलाइन/ डाक या अन्य किसी भी प्रकार से हॉल टिकट नहीं भेजे जायेंगे।

How to download UPSC Prelims Hall Ticket 2026: इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड

  • यूपीएससी आईएएस प्रीलिम एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी/ रोल नंबर पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर मांगी गए डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी।
  • अब हॉल टिकट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट टाइमिंग

यूपीएससी आईएएस/ आईएफएस प्रीलिम एग्जाम 2026 का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 24 मई 2026 को करवाया जायेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न होगी। पहली शिफ्ट में पेपर 1 एवं दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 का आयोजन होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 तक एवं पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2:30 PM से 4:30 PM करवाया जायेगा।

एग्जाम पैटर्न

यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम में दो प्रश्न पत्र होते हैं। पेपर 1 सामान्य अध्ययन (GS) का होता है जिसमें 100 प्रश्न एवं दूसरा पेपर सीसैट (CSAT) का होता है जिसमें 80 सवाल पूछे जायेंगे। दोनों ही पेपर 200-200 अंकों के लिए होंगे। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.33 फीसदी अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *