दोरैस्वामी के तिब्बत दौरे ने खींचा वैश्विक ध्यान, राजदूत बनने के बाद उठाया ऐसा कदम कि चीन भी चौंका…

भारतीय राजदूत विक्रम दोरैस्वामी तिब्बत में स्थानीय अधिकारियों के साथ बातचीत करने और कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की संयुक्त समीक्षा करने के लिए पहुंचे हैं। यह उनका मई में पदभार ग्रहण करने के बाद तिब्बत का पहला दौरा है।

राजदूत दोरैस्वामी और दूतावास के सहयोगी गुरुवार को ल्हासा पहुंचे, जहां उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए स्थानीय सरकारी अधिकारियों द्वारा की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। दूतावास के एक इंटरनेट मीडिया पोस्ट के अनुसार, तीर्थयात्री इस महीने के अंत में पहुंचने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *