Donald Trump के चीन दौरे की तारीख तय, तीन दिवसीय यात्रा में Xi Jinping से होगी अहम मुलाकात…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप 31 मार्च से दो अप्रैल तक चीन की यात्रा पर रहेंगे, जहां दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के बीच एक बहुप्रतीक्षित बैठक होगी।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस यात्रा की पुष्टि की है। बीजिंग की अपनी विस्तारित यात्रा के दौरान ट्रंप की चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ कई मुद्दों पर वार्ता होने की उम्मीद है।

टैरिफ वार के बीच होगी मुलाकात

ट्रंप की यह यात्रा दक्षिण कोरिया में अक्टूबर में हुई बैठक के बाद दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की बातचीत होगी, जहां वे व्यापार को लेकर जारी टैरिफ वार को खत्म करने पर सहमत हुए थे।

तरीख को लेकर नहीं किया खुलासा

अक्टूबर की बैठक में ताइवान के संवेदनशील मुद्दे को काफी हद तक नजरअंदाज कर दिया गया था, लेकिन इस महीने दोनों नेताओं की बातचीत के दौरान शी ने ताइवान को अमेरिकी हथियारों की बिक्री का मुद्दा उठाया था। इस यात्रा की तारीखों को लेकर वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इन्कार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *