Donald Trump ने ग्रीनलैंड को लेकर फिर जताई दिलचस्पी, मीडिया में फोटो शेयर कर बढ़ाई चर्चाएं…

डेनमार्क के सहयोगी स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड पर कब्जे की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की योजना यूरोप के विरोध के चलते भले ही परवान न चढ़ पाई हो लेकिन वह उसे भूल नहीं पाए हैं।

शुक्रवार को उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर एक फोटो शेयर करके ग्रीनलैंड को एक बार फिर चर्चा में ला दिया।

इस फोटो में वह ग्रीनलैंड की अनदेखी करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो का ट्रंप ने कैप्शन दिया- हेलो ग्रीनलैंड।

ट्रंप का यह फोटो उस समय दिखाई दिया जब लुसियाना के अटार्नी जनरल और अमेरिका के विशेष दूत जेफ लैंड्री ग्रीनलैंड के दौरे पर हैं।

एक्स पर पोस्ट अपने बयान में लैंड्री ने लिखा है कि इस दौरे में वह अमेरिका और ग्रीनलैंड के बीच सुरक्षा, आर्थिक विकास और रणनीतिक हितों को लेकर साझेदारी को और मजबूत करेंगे। ग्रीनलैंड सरकार ने कहा है कि वह अमेरिका से संबंध बेहतर रखने की पक्षधर है लेकिन अपनी संप्रभुता को बनाए रखेगी।

खनिज संपन्न ग्रीनलैंड रणनीतिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए ट्रंप ने उसे अमेरिका में शामिल करने की योजना बनाई थी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में ग्रीनलैंड में दूतावास का आकार बड़ा स्वरूप देने और नया वाणिज्य दूतावास खोलने के अमेरिका के फैसलों का द्वीप की जनता ने सड़क पर उतरकर विरोध किया था।

ट्रंप ने टीवी एंकर को डाला डस्टबिन में और डांस करने लगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने द लेट शो के होस्ट स्टीफन कालबर्ट से संबंधित एआई जेनरेटेड वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ट्रंप कालबर्ट को कचरे के डिब्बे में फेंकते दिखाई देते हैं और उसके बाद वह (ट्रंप) डांस करने लगते हैं।

विदित हो कि कालबर्ट ने 21 मई को टेलीविजन पर द लेट शो का आखिरी एपिसोड प्रस्तुत किया था। उसी के बाद ट्रंप ने उनसे संबंधित मजाकिया वीडियो साझा किया है।

11 वर्ष तक चले इस शो के अंतिम एपिसोड को रिकार्ड संख्या में लोगों ने देखा और अमेरिका में यह सप्ताह का सबसे ज्यादा देखा गया टीवी शो बना। कालबर्ट के शो को औसतन 67 लाख लोग देखा करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *