तेलंगाना के सूर्यपेट जिले में एक कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे इसमें सवार 50 वर्षीय डाक्टर की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रविवार सुबह करीब 7.15 बजे हैदराबाद-खम्मम हाईवे पर पिल्लालामारी फ्लाईओवर के पास हुआ।
सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद कार आग की लपटों में घिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी।
अधिकारी ने बताया कि बाद में ड्राइवर की सीट पर एक बुरी तरह जली हुई लाश मिली। पास के टोल गेट से मिली जानकारी और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान खम्मम जिले के एक अस्पताल में काम करने वाले न्यूरोसर्जन के. जगदीश के तौर पर की गई।
पुलिस ने बताया कि डाक्टर खम्मम से हैदराबाद अपने परिवार से मिलने जा रहे थे।